कोल: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर ABKS ने अटल चौक पर दीपोत्सव मनाकर भव्य आरती की
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अटल चौक पर दीपोत्सव व भव्य आरती की गई है। यह कार्यक्रम अटल चौक पर ABKS के द्वारा किया गया है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के द्वारा हजारों दीप जलाए गए और दीप व पुष्प के माध्यम से जय श्री राम लिखा गया है। दीपोत्सव के साथ ही अखिल भारतीय करणी सेना के द्वारा भव्य आरती का आयोजन भी किया गया।