कोल: जानलेवा हमला और हत्या के मामले में फरार आरोपियों को लोधा पुलिस ने थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 थाना लोधा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले व हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को थाना लोधा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत दोनों आरोपियों को शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की है।