पिंड्रा: फूलपुर में व्यापारी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे सपा डेलीगेट्स, पुलिस के रोकने पर धरने पर बैठे
वाराणसी के फूलपुर में व्यापारी हत्याकांड में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे सपा डेलीगेट्स को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रोके जाने से सपा डेलीगेट्स धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने डेलीगेट्स को परिजनों से मिलने की अनुमति दी। सपा डेलीगेट्स ने परिजनों से मुलाकात किया और सरकार से 2 करोड़ की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की।