कटकमसांडी: समाहरणालय परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, 15 नवंबर से पहले लगेंगे ऐतिहासिक मैप, सफाई, फूल-पौधे, लाइट व फव्वारे
उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में नजारत शाखा की समीक्षा बैठक की। बैठक में नजारत शाखा के मासिक व्यय, परिसदन, बिजली बिल, कार्यालय खर्च, मजदूरी, अतिथि व्यय, सेमिनार और आवंटन समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बिजली बिल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पुलिस विभाग, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, कल्याण एवं विकास शाखा समेत सभी संबंधित विभा