सिंगोली: सिंगोली में आदिम जाति कल्याण विभाग ने मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे उपस्थित
सिंगोली कस्बे में शनिवार को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश का 70 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मध्यप्रदेश में हर साल एक नवंबर को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।