किशनगंज: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
भंवरगढ़ कस्बे के बस स्टैंड के समीप 3 अगस्त को हुए जमीनी विवाद के झगड़े के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित धर्मेन्द्र पुत्र रामनारायण जाट ने थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य को ज्ञापन सौंपा। फरियादी ने बताया कि झगड़े में दो लोग गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें कोटा रेफर किया गया था, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।