चूरू: कलेक्टर आवास पर 'पुस्तक संवाद' कार्यक्रम हुआ आयोजित, विद्यार्थियों से संवाद कर किया गया सम्मानित
Churu, Churu | Feb 15, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को कलक्टर आवास पर ‘पुस्तक संवाद‘ कार्यक्रम में पुस्तकें पढ़कर अच्छी समीक्षा लिखने व कोड -चूरू नवाचार में जिला व ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बुलाकर संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शरद कुमार व्यास मौजूद रहे।