बीना: राम वार्ड सहित पूरे नगर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, रोशनी से जगमगा उठा शहर, बनाई गई रंगोलियां
दीपावली के पर्व पर पूरा शहर रोशनी से जगमगाता रहा और बाजार गुलजार रहे। लोगों ने रात में शुभ मुहूर्त पर घरों में पूजा अर्चना कर जमकर आतिशबाजी की और छोटे-छोटे बच्चे हाथों में फुलझड़ी लेकर पटाखे फोड़ते नजर आए। जहां एक और लोगों ने घरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया तो वहीं बच्चियों ने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोलिया बनाई।