कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, अवैध चाकू बरामद
Kairana, Shamli | Oct 22, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अमरदीप पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम तोहिद है, जो सन्नो वाली गली कस्बा कांधला का रहने वाला है। मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।