लातेहार: लातेहार में दूसरी शादी की तैयारी के बीच पहली पत्नी के परिजन पहुंचे, पुलिस को दी सूचना
लातेहार में दूसरी शादी की तैयारी के बीच बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला सिमरिया निवासी मिथुन से जुड़ा है। जो हजारीबाग जिले की रहने वाली जसोदा कुमारी के साथ कोर्ट मैरिज के लिए लातेहार पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।