पडरौना: कुशीनगर: सीओ सदर पड़रौना ने महिला थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया, सफाई और कार्यप्रणाली सुधार के दिए निर्देश
कुशीनगर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ.अजय कुमार सिंह ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला थाना कुशीनगर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CO ने सभी महत्वपूर्ण रजिस्टर—थाना समाधान, तहसील दिवस, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर सहित मालखाना और नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर—की गहन जांच की। थाना परिसर और भोजनालय का भी निरीक्षण किये।