बीरपुर: खरमौली में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ, छात्र-छात्राएं व अभिभावक लाइव प्रसारण से जुड़े
वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।