सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, कूदने की धमकी देने लगा
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव नाधा का पूरा मामला है जहाँ घरेलू विवाद के चलते एक युवक टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे का मामला बताया गया है। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर थाने पहुंची और युवक पर शांति भंग मे कार्यवाही की गयी है।