Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

योगी ने विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला कहा जिन्होंने उत्तर प्रदेश पर संकट खड़ा किया था आज उन पर संकट खड़ा हो गया है राठ में गरजे CM योगी: "बुंदेलखंड पहले पहचान को मोहताज था, अब विकास की नई पहचान बना" राठ में गरजे CM योगी: समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, बोले- "हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे, गरीबों की जमीनों पर होता था कब्जा" हमीरपुर के राठ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एक समय बुंदेलखंड पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन आज यह क्षेत्र विकास, निवेश और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में प्रत्येक जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे। ये माफिया गरीबों और कमजोर वर्गों की जमीनों पर अवैध कब्जा करते थे और कानून व्यवस्था को चुनौती देते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है और बुंदेलखंड भी इस परिवर्तन का बड़ा केंद्र बन चुका है। राठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला। बोले- "समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे, जो गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे।" साथ ही कहा, "बुंदेलखंड पहले पहचान को मोहताज था, अब विकास की नई पहचान बन चुका है।" #YogiAdityanath #Rath #Hamirpur #Bundelkhand #UPPolitics #HamirpurTimes #BreakingNews #UttarPradesh #CMYogi #SPParty

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

हमीरपुर - जनपद में अवैध मौरंग खनन जारी, दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा रात दिन किया जा रहा अवैध खनन, 

स्थानी पुलिस प्रशासन के सह पर फल फूल रहा अवैध खनन का कारोबार,

स्थानीय पुलिस के सह पर चल रहे दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध खनन,

मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्योरा चौकी का !!

UP Police 
District Magistrate Hamirpur up 
Ministry of Mines, Government of India 
New Sach with dinesh

हमीरपुर - जनपद में अवैध मौरंग खनन जारी, दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा रात दिन किया जा रहा अवैध खनन, स्थानी पुलिस प्रशासन के सह पर फल फूल रहा अवैध खनन का कारोबार, स्थानीय पुलिस के सह पर चल रहे दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध खनन, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्योरा चौकी का !! UP Police District Magistrate Hamirpur up Ministry of Mines, Government of India New Sach with dinesh

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

राठ में योगी जी का भाषण जरूर सुने.. और बताये.

राठ में योगी जी का भाषण जरूर सुने.. और बताये.

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा किसी भी एनकाउंटर के पक्ष में नहीं है हम.

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी एनकाउंटर की राजनीति के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया को सर्वोपरि बताया। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #EncounterPolicy #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #UttarPradesh #SPvsBJP #HamirpurTimes
#अखिलेश_यादव #सपा #बीजेपी #एनकाउंटर #UPNews #BreakingNews #Politics #UPPolitics #SP #BJP

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा किसी भी एनकाउंटर के पक्ष में नहीं है हम. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी एनकाउंटर की राजनीति के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया को सर्वोपरि बताया। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #EncounterPolicy #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #UttarPradesh #SPvsBJP #HamirpurTimes #अखिलेश_यादव #सपा #बीजेपी #एनकाउंटर #UPNews #BreakingNews #Politics #UPPolitics #SP #BJP

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

योगी बोले मै 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड आया था..

योगी बोले मै 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड आया था..

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमीरपुर को दी ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात*

*बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन नहीं, विकास, निवेश और नई संभावनाओं की पहचान बन रहा है : मुख्यमंत्री*

राठ (हमीरपुर)। जनपद हमीरपुर आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनकी भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा पुष्पवर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और प्रदेश तथा जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महान संत की तपोभूमि को नमन किया। मुख्यमंत्री जी ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इसके उपरांत राठ स्थित ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनपद को ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने 34 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने राजा हमीरदेव की गौरवशाली विरासत एवं स्वामी ब्रह्मानंद जी के राष्ट्रवादी योगदान का स्मरण किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सिंचाई संसाधनों के विकास, पेयजल उपलब्धता, सड़क संपर्क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व बुंदेलखंड क्षेत्र पेयजल संकट, खराब सड़कों और सीमित विकास सुविधाओं के लिए जाना जाता था, जबकि आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह क्षेत्र विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि "हर घर नल योजना" के माध्यम से लाखों परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है, जिससे विशेष रूप से माताओं एवं बहनों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण आज उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। भूमि, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर तथा औद्योगिक निवेश की विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से बुंदेलखंड आर्थिक विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। झांसी क्षेत्र में विकसित किया जा रहा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां क्षेत्र में निवेश कर रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया। साथ ही जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किए जाने की बात कही।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश देते हुए नागरिकों से जल का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने तथा जनसामान्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लगभग ₹6.49 करोड़ से अधिक की सहायता एवं लाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, परिवार नियोजन योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को ₹6.30 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा ओडीओपी के अंतर्गत जूती टूलकिट उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बालक को उसके भविष्य निर्माण हेतु लैपटॉप प्रदान किया गया। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा एवं कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हमीरपुर में कुल 75 परियोजनाओं में से 34 परियोजनाओं का लोकार्पण ₹225.08 करोड़ की लागत से तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास ₹411.73 करोड़ की लागत से किया गया। इनमें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 45 परियोजनाएं ₹284.46 करोड़ तथा राठ विधानसभा क्षेत्र की 30 परियोजनाएं ₹352.35 करोड़ की लागत से संबंधित हैं।

इस अवसर पर माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद, माननीय राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत, माननीय विधायक हमीरपुर सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, यूपी कोऑपरेटिव के उप सभापति श्री बृज किशोर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला निषाद, पूर्व सांसद श्री पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार, उप महानिरीक्षक श्री राजेश एस, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

— जिला सूचना अधिकारी, हमीरपुर
— संपर्क सूत्र : 9453005396

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमीरपुर को दी ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात* *बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन नहीं, विकास, निवेश और नई संभावनाओं की पहचान बन रहा है : मुख्यमंत्री* राठ (हमीरपुर)। जनपद हमीरपुर आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनकी भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा पुष्पवर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और प्रदेश तथा जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महान संत की तपोभूमि को नमन किया। मुख्यमंत्री जी ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसके उपरांत राठ स्थित ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनपद को ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने 34 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने राजा हमीरदेव की गौरवशाली विरासत एवं स्वामी ब्रह्मानंद जी के राष्ट्रवादी योगदान का स्मरण किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सिंचाई संसाधनों के विकास, पेयजल उपलब्धता, सड़क संपर्क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व बुंदेलखंड क्षेत्र पेयजल संकट, खराब सड़कों और सीमित विकास सुविधाओं के लिए जाना जाता था, जबकि आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह क्षेत्र विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि "हर घर नल योजना" के माध्यम से लाखों परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है, जिससे विशेष रूप से माताओं एवं बहनों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण आज उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। भूमि, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर तथा औद्योगिक निवेश की विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से बुंदेलखंड आर्थिक विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। झांसी क्षेत्र में विकसित किया जा रहा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां क्षेत्र में निवेश कर रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया। साथ ही जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किए जाने की बात कही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश देते हुए नागरिकों से जल का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने तथा जनसामान्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लगभग ₹6.49 करोड़ से अधिक की सहायता एवं लाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, परिवार नियोजन योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को ₹6.30 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा ओडीओपी के अंतर्गत जूती टूलकिट उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बालक को उसके भविष्य निर्माण हेतु लैपटॉप प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा एवं कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हमीरपुर में कुल 75 परियोजनाओं में से 34 परियोजनाओं का लोकार्पण ₹225.08 करोड़ की लागत से तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास ₹411.73 करोड़ की लागत से किया गया। इनमें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 45 परियोजनाएं ₹284.46 करोड़ तथा राठ विधानसभा क्षेत्र की 30 परियोजनाएं ₹352.35 करोड़ की लागत से संबंधित हैं। इस अवसर पर माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री रामकेश निषाद, माननीय राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत, माननीय विधायक हमीरपुर सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, यूपी कोऑपरेटिव के उप सभापति श्री बृज किशोर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला निषाद, पूर्व सांसद श्री पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार, उप महानिरीक्षक श्री राजेश एस, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। — जिला सूचना अधिकारी, हमीरपुर — संपर्क सूत्र : 9453005396

Hamirpur, Hamirpur | Jun 22, 2026

योगी ने विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला कहा जिन्होंने उत्तर प्रदेश पर संकट खड़ा किया था आज उन पर संकट खड़ा हो गया है राठ में गरजे CM योगी: "बुंदेलखंड पहले पहचान को मोहताज था, अब विकास की नई पहचान बना" राठ में गरजे CM योगी: समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, बोले- "हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे, गरीबों की जमीनों पर होता था कब्जा" हमीरपुर के राठ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एक समय बुंदेलखंड पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन आज यह क्षेत्र विकास, निवेश और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में प्रत्येक जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे। ये माफिया गरीबों और कमजोर वर्गों की जमीनों पर अवैध कब्जा करते थे और कानून व्यवस्था को चुनौती देते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है और बुंदेलखंड भी इस परिवर्तन का बड़ा केंद्र बन चुका है। राठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला। बोले- "समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे, जो गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे।" साथ ही कहा, "बुंदेलखंड पहले पहचान को मोहताज था, अब विकास की नई पहचान बन चुका है।" #YogiAdityanath #Rath #Hamirpur #Bundelkhand #UPPolitics #HamirpurTimes #BreakingNews #UttarPradesh #CMYogi #SPParty - Hamirpur News