हुसैनगंज: गोपालपुर नगर पंचायत में नेत्र शिविर में 170 लोगों की जांच, 32 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम ज़ाकिर के दरवाजे पर मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत कुमार द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब 170 लोगों का नेत्र जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया।