शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए हत्या के मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।