राजपुर: गजरही में श्रद्धांजलि सभा में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया, विधायक व अन्य अतिथियों को पौधे भेंट किए गए
Rajpur, Buxar | Jul 31, 2026 राजपुर प्रखंड के देवढ़िया पंचायत अंतर्गत गजरही गांव में शिक्षक धनंजय मिश्र की दिवंगत माता देवमुनी मिश्रा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा और अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। स्मृति को स्थाई बनाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।