ब्यौहारी: खड्डा: सड़क निर्माण में गुणवत्ता की बात करने पर सरपंच ने ग्रामीण को पीटा, वीडियो वायरल
शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत खड्डा गांव में सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की बात करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया गांव के सरपंच ने ग्रामीण को पत्थर उठाकर पीटने लगा जिसका वीडियो सोमवार को लगभग 12:30 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपंच के द्वारा ग्रामीण को पत्थर उठाकर पीटा वजा रहा है।