भीलवाड़ा: चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, 8 वाहनों को टक्कर मारने के बाद विद्युत पोल से टकराकर रुकी
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर में गर्ग डिपार्टमेंटल स्टोर के पास गुरुवार रात करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचा दिया। निजी लाइब्रेरी के बाहर खड़े 8 टू व्हीलरों को अपनी चपेट में लेने के बाद तेज कार विद्युत पोल से टकराने के बाद रुक गई,हादसे में 8 टू व्हीलरो सहित विद्युत पोल डैमेज हो गया।