देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में इंडेन गैस की व्यवस्था पर गंभीर आरोप, बिना बुकिंग के भी हुई डिलीवरी
लोगों को गैस लेने के लिए कई घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है,मुकेश कुमार खरे ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे देवेंद्रनगर इंडेन गैस के कर्मचारियों के द्वारा वितरण पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी मम्मी के उपभोक्ता नंबर से बिना गैस बुक किए ही उसके नाम पर सिलेंडर बुक और डिलीवर दिखा दिया गया।