बरेली: बरेली में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मामलों के निस्तारण पर जोर
बरेली। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद न्यायालय सभागार में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा बैंक संबंधी वादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हित मामलों में