पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 4 से 19 वर्षीय महिला हुई लापता, पति की शिकायत पर मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 4 से एक 19 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने शिकायत में बताया है कि मेरी पत्नी शाम 5:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।