पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 4 में सुनार की दुकान सोने का गले का सेट दो युवक ने किया चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
पंचकूला के सेक्टर 4 में स्थित सुनार की दुकान से दो युवकों के द्वारा सोने का गले का सेट चोरी करने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया है कि दो लड़के मेरी दुकान में आए जिन्होंने अखबार की आड़ में दुकान से गले का सोने का सेट चोरी कर लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।