पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल के द्वारा 300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश ,एक दिन का पुलिस रिमांड
एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा कालका से 300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया । एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अजित सिंह ने बतायाकि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि यह नशीला पदार्थ गांजा कहां से लाया था और कहां-कहां पर सप्लाई करता है।