गुमला प्रखंड के फसिया पंचायत अंतर्गत तर्री गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लिए और लगातार 24 घंटे तक परिक्रमा करते हुए हरे राम हरे कृष्णा के मधुर बोल से अखंड हरी कीर्तन का पाठ आरंभ किया गया।