पालीगंज: चिकसी गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसी गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल हुए बाइक सवार युवक को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां बाइक सवार घायल युवक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की देर शाम 7:51 के करीब की बताई जा रही है। घायल अरवल जिले के कुर्था का रहने वाला अजय कुमार बताया गया है।