रायबरेली: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में अवैध असलहे के साथ घूम रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शहर कोतवाली क्षेत्र के,जिला अस्पताल में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों ने,बुधवार को अवैध असलहे के साथ,बच्चा वार्ड में घूम रहे,एक युवक को पकड़ लिया,जिसके पास से बरामद किया गया असलहा,प्लास्टिक का नकली बताया गया है। पकड़े गए युवक को,कोतवाली पुलिस कोतवाली नगर कार्यालय पर ले जाकर पूछताछ कर रही है,पुलिस ने बताया है,की पूछताछ के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।