रायबरेली: गल्ला मंडी में बहन को बचाने आए भाई पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर
शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत,गल्ला मंडी में हुई 13 अक्टूबर को हुई मारपीट के मामले में,गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को,बुधवार को जिला अस्पताल से,लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।यहां बहन को बचाने गए भाई को दबंगों ने मारा पीटा है।जिसको लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।लेकिन अभी तक मारपीट करने वालों पर कोई पुलिस ने कार्यवाई नहीं की है।