जामा मस्जिद कॉलोनी की सड़क बदहाल
छपारा के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित जामा मस्जिद कॉलोनी में सड़क की बदहाली से रहवासी परेशान हैं। मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के चलते कई महीनों से रास्ता बंद है, वहीं दूसरे मार्ग पर गणेश प्रतिमा के कारण आवागमन प्रभावित है।
फिलहाल जिस मार्ग से सबसे ज्यादा आवाजाही हो रही है, वह भी गड्ढों और बदहाली का शिकार है। रहवासियों का कहना है कि नगर परिषद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अब सवाल—रहवासियों को कब मिलेगी राहत?
#HKNewsSeoni #छपारा #सिवनी #जामा_मस्जिद_कॉलोनी #महाराणा_प्रताप_वार्ड #नगर_परिषद #सड़क_समस्या #GroundReport Rajneesh Harvansh Singh Collector Office Seoni Dinesh Rai Munmun CDN
Chhapara, Seoni | Sep 21, 2026