सिवनी में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई | 500 क्विंटल लाहन नष्ट, 100+ पुलिसकर्मियों ने दी दबिश
सिवनी कोतवाली क्षेत्र के कुचबंदिया मोहल्ला गंज में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने घरों और रेलवे ट्रैक के आसपास दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान करीब 400 डिब्बे, 500 क्विंटल महुआ लाहन, 10 भट्ठियां और 20 ड्रम बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही लाहन और भट्ठियों को नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
HK News Seoni | सिवनी की निर्भीक आवाज
#Seoni #SeoniPolice #IllegalLiquor #MahuaSharab #PoliceAction #BreakingNews #HKNewsSeoni #MadhyaPradesh Rajneesh Harvansh Singh HK News SEONI Police
Chhapara, Seoni | Sep 20, 2026