सड़क पर लग रही सब्जी मंडी, हादसे का खतरा... क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा प्रशासन?
सिवनी जिले के छपारा में भीमगढ़ रोड, बस स्टैंड के पीछे कई वर्षों से बीच सड़क पर सब्जी मंडी लग रही है।
भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मुख्य मार्ग पर दुकानें लगने से रोज जाम लग रहा है। अभी मूंगफली सीजन के कारण किसानों की भीड़ और बढ़ गई है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
व्यापारी खुद कई बार प्रशासन से अलग स्थान की मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों की मांग है कि मंडी को सड़क से हटाकर किसी सुरक्षित और स्थायी स्थान पर लगाया जाए।
आपका क्या मानना है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। वीडियो को शेयर करें ताकि बात प्रशासन तक पहुंचे।
स्थान: बस स्टैंड के पीछे, भीमगढ़ रोड, छपारा, जिला सिवनी (म.प्र.)
#Chhapara #SeoniNews #MadhyaPradesh #Seoni #ChhaparaKiAwaaz #PublicIssue #SabjiMandi Collector Office Seoni SEONI Police Rajneesh Harvansh Singh
Chhapara, Seoni | Sep 21, 2026