आगर: बड़ागांव में चलित लैब से खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री के लिए 20 सैंपल
बड़ागांव में चलित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से 5 दुकानों का निरीक्षण कर 20 सैंपल की मौके पर ही जांच की गई। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, पैक्ड सामग्री पर यूज बाय या बेस्ट बिफोर अवधि की जांच कर एक्सपायरी सामग्री नियमित रूप से हटाकर नष्ट करने, फर्स्ट इन फर्स्ट आऊट नियम का पालन करने के निर्देश दिए।