आगर: आगर मालवा जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी जिले में हर्षाल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन जिले की शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड़ ग्राउण्ड पर प्रातः09ः00 बजे से आयोजित होगा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह होंगे।