आगर: बड़ौद: संभाग आयुक्त डॉ गोयल ने आगर मालवा जिले के ग्रामीण स्कूलों में पहुंचकर स्कूली बच्चों से किया संवाद
संभागायुक्त डॉ. गोयल ने माध्यमिक विद्यालय आवर एवं प्राथमिक विद्यालय राजाखेड़ी का निरीक्षण कर अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से स्कूली सुविधाओं के बारे चर्चा करते हुए उन्हें प्रतिदिन स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। संभागायुक्त डॉ. गोयल ने प्राथमिक स्कूल राजाखेडी के परिसर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर गांव के सभी बच्चों का प्रवेश स्कूल में करवाने के लिए कहा।