आगर: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व हटाने की प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट में संभाग आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
6 से 22 जनवरी तक निर्वाचन विभाग द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और जो इस वर्ष 18 वर्ष के हुए हैं उनके नाम जोड़े जा रहे हैं जिसको लेकर आज संभाग आयुक्त डॉ. संजय गोयल द्वारा आगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी गई।