आगर: बाबा बैजनाथ मंदिर में करोड़ों के विकास कार्य की शुरुआत: सांसद और विधायक ने किया मशीन का पूजन
आगर-मालवा जिले के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में 20.90 करोड रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक मधु गहलोत द्वारा गुरुवार को किया गया। बाबा बैजनाथ मंदिर के विकास कार्यों के लिए राशि शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत हुई थी। विकास कार्यों की शुरुआती अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के स्थानीय नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।