Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

बलराम कृषि महोत्सव 2026 में उमड़ा किसानों का जनसैलाब, उन्नत खेती और कृषि नवाचारों पर हुआ सीधा संवाद .. किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, नवीनतम कृषि जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से बलराम कृषि महोत्सव 2026 का आयोजन विदिशा जिले की मिर्जापुर मंडी में आज किया गया थू। महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से लगभग साढ़े तीन हजार किसान एवं उन्नतशील कृषक शामिल हुए। किसानों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, आधुनिक तकनीकों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उत्साहपूर्वक प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने कृषि आमदनी को दुगना करने के लिए संचालित किसान हितैषी योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने वर्ष 2026को कृषि वर्ष घोषित किया है।जिसका उद्देश्य किसानों को खेती संबंधी सभी सुविधाएं सुगमता से मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हाल ही में किसानों के हितार्थ में लिए गए निर्णयों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि पीएम और सीएम ने प्रदेश के सभी किसान प्रगतिशील श्रेणी में शामिल हो इसके लिए खेती के क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों का का अधिकार से अधिक खेतों में उपयोग करने का अह्ववान किया उन्होंने जैविक खेती के लिए किए जा रहे प्रबंधों को रेखांकित किया है। कार्यक्रम की प्रस्तावना पर प्रदेश के किसान मोर्चा संघ के महामंत्री श्री कप्तान सिंह यादव, मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री डा राकेश जादौन तथा श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने संबोधित किया है। उन्नतशील किसानों से हुआ सीधा संवाद - .. महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उन्नतशील किसानों से सीधा संवाद किया गया। किसानों से खरीफ, रबी एवं जायद फसलों की उन्नत तकनीक, उत्पादन बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा खेती के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। किसानों को रोग एवं कीट प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM), उन्नत कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य तथा संतुलित उर्वरक उपयोग सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके व्यावहारिक समाधान भी बताए। एक मंच पर दिखी कृषि क्षेत्र की विविध तस्वीर - बलराम कृषि महोत्सव में कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी और जानकारी केंद्र स्थापित किए गए। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आजीविका मिशन, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा ATMA परियोजना सहित विभिन्न संस्थाओं ने किसानों को अपनी योजनाओं, उत्पादों और तकनीकों की जानकारी दी। इसके अलावा IFFCO, KRIBHCO, PNB Training Centre सहित निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए। किसानों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर कृषि आदानों, तकनीकी संसाधनों और आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आधुनिक कृषि यंत्रों ने बढ़ाया किसानों का आकर्षण - महोत्सव में आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। किसानों को खेती के विभिन्न कार्यों में मशीनरी के उपयोग, श्रम एवं लागत में कमी तथा समय की बचत के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों ने आधुनिक कृषि उपकरणों का अवलोकन किया और उनके उपयोग एवं लाभों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली। कृषि वैज्ञानिकों ने बताए खेती के नए तरीके - गंजबासौदा कृषि महाविद्यालय से आए कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन और विभिन्न फसलों में आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने फसलवार तकनीकी सलाह देते हुए उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय बताए। विशेषज्ञों ने किसानों को बदलते कृषि परिदृश्य के अनुरूप तकनीक अपनाने, मृदा की स्थिति के अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने तथा फसल में रोग एवं कीट की समय पर पहचान कर उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया। खेती को लाभकारी बनाने पर विशेष जोर - बलराम कृषि महोत्सव में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को उत्पादन लागत कम करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाकर अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। महोत्सव किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के बीच सीधे संवाद एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच बना। जिले के लगभग 4 हजार किसानों की सहभागिता ने आयोजन के प्रति किसानों के उत्साह को प्रदर्शित किया। आधुनिक तकनीक, कृषि नवाचार और विशेषज्ञों की सलाह दी गई है। Jansampark Madhya Pradesh

62 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

पीएम पोषण शक्ति निर्माण सहभोज किया
..
प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कक्षा चैथी की छात्रा कुमारी कशिश सेन को पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में खाना खिलाकर शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ कक्षा चैथी की कुमारी चंद्रा साहू ने भी पीएम पोषण शक्ति निर्माण तहत आयोजित सहभोज में बच्चो के साथ शामिल होकर सहभोज किया है। #vidisha

पीएम पोषण शक्ति निर्माण सहभोज किया .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कक्षा चैथी की छात्रा कुमारी कशिश सेन को पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में खाना खिलाकर शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ कक्षा चैथी की कुमारी चंद्रा साहू ने भी पीएम पोषण शक्ति निर्माण तहत आयोजित सहभोज में बच्चो के साथ शामिल होकर सहभोज किया है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

शहीदो की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि 
..
प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने शहीद ज्योति स्तंभ पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी शहीदो की स्मृति में शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

शहीदो की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने शहीद ज्योति स्तंभ पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी शहीदो की स्मृति में शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
..
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। नीमताल पर सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण .. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। नीमताल पर सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए
..
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव उद्बोधन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व खण्ड स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर देखा सुना गया है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
     
जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विदिशा जिले के विकास उपलब्धियों का से संदेश वाचन के माध्यम से दिया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। 
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम -
 
जिले की तीन शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमंे सांदीपनी स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों द्वारा आज तिरंगे..........., एमएलबी स्कूल की छात्राओं के द्वारा ‘‘आकाश छू ले आजाद रहे तिरंगा............ और अंत में साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य ‘‘ हे जन्म भूूमि भारत.....’’ उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत देश की एकता अखण्डता को रेखांकित करने वाला मंचन चित्रण प्रस्तुत किया गया है। 

शौर्या दल -
 
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शौर्या दल ने भी मार्चपास्ट मंे शामिल होकर सहभागिता निभाई है वहीं पुलिस बैंड दल व वात्सल्य स्कूल बैड दल ने परेड में शामिल होकर  देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। 

मीसाबंदी, परिजन सम्मानित -
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर  शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 

पुरस्कृत -
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सामूहिक रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। 
 
गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोेशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन सहित जिले के 96 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। 
 
जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। #vidisha

प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए .. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव उद्बोधन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व खण्ड स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर देखा सुना गया है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना। जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विदिशा जिले के विकास उपलब्धियों का से संदेश वाचन के माध्यम से दिया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम - जिले की तीन शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमंे सांदीपनी स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों द्वारा आज तिरंगे..........., एमएलबी स्कूल की छात्राओं के द्वारा ‘‘आकाश छू ले आजाद रहे तिरंगा............ और अंत में साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य ‘‘ हे जन्म भूूमि भारत.....’’ उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत देश की एकता अखण्डता को रेखांकित करने वाला मंचन चित्रण प्रस्तुत किया गया है। शौर्या दल - स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शौर्या दल ने भी मार्चपास्ट मंे शामिल होकर सहभागिता निभाई है वहीं पुलिस बैंड दल व वात्सल्य स्कूल बैड दल ने परेड में शामिल होकर देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मीसाबंदी, परिजन सम्मानित - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। पुरस्कृत - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सामूहिक रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोेशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन सहित जिले के 96 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 216 दिन पुरानी शिकायत का मौके पर निराकरण
..
ग्राम आमखेड़ा में अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम कराया, नामांतरण, पात्रता पर्ची और हैंडपंप संबंधी समस्याओं का भी तत्काल समाधान
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का मौके पर पहुंचकर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सरेखों के ग्राम आमखेड़ा में शिकायतकर्ता अनिल यादव की 216 दिन पुरानी शिकायत का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिकायत में शासकीय मार्गों पर रहवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होने तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी होने की बात सामने आई थी।
    
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरवाई श्री मनीष कुमार जैन द्वारा जन विश्वास अभियान के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। समस्या की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अधिकारियों ने पूरे ग्राम का भ्रमण किया। मौके पर शासकीय मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गई। आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान करते हुए ग्रामीणों के आवागमन का मार्ग सुगम कराया गया।

 12 प्रकरणों में नामांतरण की प्रक्रिया शुरू - 
    ग्राम सभा के दौरान पटवारी द्वारा बी-1 का वाचन कराया गया। इसमें 12 ऐसे प्रकरण सामने आए, जिनमें संबंधित भूमि स्वामियों की मृत्यु हो चुकी थी और राजस्व अभिलेखों में आवश्यक कार्रवाई लंबित थी। प्रशासन द्वारा मौके पर ही पंचनामा एवं सजरा तैयार कराकर नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। इससे संबंधित परिवारों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

मौके पर जारी हुई पात्रता पर्ची -
    जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम सरेखों निवासी रामबाबू अहिरवार पुत्र बारेलाल ने पात्रता पर्ची जारी करने की मांग रखी। अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम सचिव एवं खाद्य विभाग के अधिकारी से समन्वय किया और मौके पर ही पात्रता पर्ची जारी कराई। इससे हितग्राही को शासन की खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त करने का रास्ता साफ हुआ।

 सार्वजनिक हैंडपंप को अतिक्रमण से कराया मुक्त -
   इसी दौरान भूरी बाई कुर्मी द्वारा सार्वजनिक हैंडपंप पर निजी व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। जांच में सार्वजनिक हैंडपंप के आसपास की गई निजी फेंसिंग को हटवाकर हैंडपंप को सर्वसामान्य के उपयोग के लिए मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित हुआ।

एक वर्ष से बंद हैंडपंप भी सुधारा गया -
     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरेखों के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कुरवाई श्री मनीष कुमार जैन के समक्ष ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से बंद हैंडपंप की समस्या भी रखी गई। ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप लगभग एक वर्ष से बंद था। अभियान की भावना के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त को ही हैंडपंप का सुधार कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल सुविधा पुनः उपलब्ध हो गई।

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध भी कार्रवाई -
   जन विश्वास अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सरेखों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। ग्राम सरेखों और आमखेड़ा में हुई कार्रवाई से यह संदेश गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को केवल आवेदन तक सीमित न रखते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। #vidisha

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 216 दिन पुरानी शिकायत का मौके पर निराकरण .. ग्राम आमखेड़ा में अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम कराया, नामांतरण, पात्रता पर्ची और हैंडपंप संबंधी समस्याओं का भी तत्काल समाधान .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का मौके पर पहुंचकर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सरेखों के ग्राम आमखेड़ा में शिकायतकर्ता अनिल यादव की 216 दिन पुरानी शिकायत का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिकायत में शासकीय मार्गों पर रहवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होने तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी होने की बात सामने आई थी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरवाई श्री मनीष कुमार जैन द्वारा जन विश्वास अभियान के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। समस्या की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अधिकारियों ने पूरे ग्राम का भ्रमण किया। मौके पर शासकीय मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गई। आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान करते हुए ग्रामीणों के आवागमन का मार्ग सुगम कराया गया। 12 प्रकरणों में नामांतरण की प्रक्रिया शुरू - ग्राम सभा के दौरान पटवारी द्वारा बी-1 का वाचन कराया गया। इसमें 12 ऐसे प्रकरण सामने आए, जिनमें संबंधित भूमि स्वामियों की मृत्यु हो चुकी थी और राजस्व अभिलेखों में आवश्यक कार्रवाई लंबित थी। प्रशासन द्वारा मौके पर ही पंचनामा एवं सजरा तैयार कराकर नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। इससे संबंधित परिवारों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। मौके पर जारी हुई पात्रता पर्ची - जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम सरेखों निवासी रामबाबू अहिरवार पुत्र बारेलाल ने पात्रता पर्ची जारी करने की मांग रखी। अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम सचिव एवं खाद्य विभाग के अधिकारी से समन्वय किया और मौके पर ही पात्रता पर्ची जारी कराई। इससे हितग्राही को शासन की खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त करने का रास्ता साफ हुआ। सार्वजनिक हैंडपंप को अतिक्रमण से कराया मुक्त - इसी दौरान भूरी बाई कुर्मी द्वारा सार्वजनिक हैंडपंप पर निजी व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। जांच में सार्वजनिक हैंडपंप के आसपास की गई निजी फेंसिंग को हटवाकर हैंडपंप को सर्वसामान्य के उपयोग के लिए मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित हुआ। एक वर्ष से बंद हैंडपंप भी सुधारा गया - मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरेखों के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कुरवाई श्री मनीष कुमार जैन के समक्ष ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से बंद हैंडपंप की समस्या भी रखी गई। ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप लगभग एक वर्ष से बंद था। अभियान की भावना के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त को ही हैंडपंप का सुधार कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल सुविधा पुनः उपलब्ध हो गई। अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध भी कार्रवाई - जन विश्वास अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सरेखों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। ग्राम सरेखों और आमखेड़ा में हुई कार्रवाई से यह संदेश गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को केवल आवेदन तक सीमित न रखते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026