चंडी: बेलक्षी में आवास सूची पर वार्ड सदस्यों ने उठाए सवाल, बीडीओ से जांच की मांग
Chandi, Nalanda | Sep 23, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 की सूची को लेकर बेलछी पंचायत में विवाद गहरा गया है। सोमवार को हुई आमसभा की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को आवेदन दिया। वार्ड सदस्य शंकर कुमार सहित अन्य ने सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता का दोबारा भौतिक सत्यापन कराने तथा ग्रामीणों की आपत्तियां दर्ज करने की मांग की।