मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने संभाली कमान, जिला योजना भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बैठक में दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 13, 2026 जिले में नए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को शाम 4:30 बजे जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने साफ कहा—अब सिर्फ कागजी काम नहीं, जमीनी परिणाम दिखने चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं की असली स्थिति जमीन पर जाकर जांचें।