गुना नगर: सदर बाजार हाट रोड निचला बाजार में एसपी ने निकाला पैदल फ्लैग मार्च, सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने फोर्स के साथ 2 मई देर शाम को शहर के बाजार में हाट रोड निचला बाजार सदर बाजार में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। नागरिकों से संवाद कर समस्याओं सुझावों को सुना। आम जन को संदेश दिया कि पुलिस सुरक्षा के लिए तत्पर है, सामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया। शहर में शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर संदेश दिया।