पटना ग्रामीण: पटना के बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर अधिकारियों की बैठक
सोमवार की दोपहर 2 बजे पटना के बिहार लोक भवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अतिथियों के स्वागत, पार्किंग, और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।