सिंगरौली: बलियारी में बाइक व साइकिल में हुई सीधी टक्कर साइकिल सवार गंभीर, बाइक चालक घायल
कोतवाली क्षेत्र के बलियारी में बीती देर रात एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बाइक चालक भी घायल बताए जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में साइकिल सवार को काफी गंभीर चोटें आई है।