अथमलगोला: अथमलगोला में गैर-जमानती वारंट के तहत 4 आरोपी गिरफ्तार
अथमलगोला थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर माननीय न्यायालय से निर्गत गैर जमानतीय वारंट (NBW) के आलोक में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।