पटियाली: गंजडुंडवारा में शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
गंजडुंडवारा में एटा रोड स्थित तेजस जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में सोमवार-मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पुलिस व संचालक अजय पाल मौके पर पहुंचे। शटर से धुआं निकलता देख लोगों ने सबमर्सिबल से आग बुझाई। आग पर काबू पाने के बाद देखा तो दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना में करीब दो लाख नकद सहित लाखों की दवाएं व उपकरण नष्ट हुए।