मुगलसराय: हनुमानपुर में दरवाजा टूटा तो सामने था दर्दनाक मंजर, मां और बेटे फंदे से लटके मिले
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में बीते शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे को एक महिला और उसके ढाई वर्षीय बेटे के शव कमरे के अंदर एक ही फंदे से लटके मिले। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।