महाशिवरात्रि के अवसर पर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न गांवों में शिव-पार्वती विवाह समारोह और भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।खासकर दधपा गांव से निकली शिव बारात आकर्षण का केंद्र रही।दधपा शिव मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई