फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में सपा पार्षद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज, थाना उत्तर पुलिस ने भेजा जेल
नगर निगम के सभागार में चल रही कार्यकारिणी बैठक के दौरान बीते दिन सपा पार्षद ने नगर आयुक्त कार्यालय के सामने मोमोज का ठेला लगवा दिया था। जिसे हटवाने की कहने पर प्रवर्तन दल की टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की गई थी और जमकर हंगामा किया था। नगर आयुक्त की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को मौके से ही हिरासत में ले लिया था। जेल भेजने की कार्यवाही की गई।