कसडोल: गिधौरी के शबरी पुल पर 2 घंटे से लंबा जाम, वाहनों की लगी कतार
बलौदाबाजार जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर बुधवार सुबह से करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। पुल के बीचों-बीच एक कैप्सूल वाहन और एक ट्रेलर खराब हो जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम के चलते छोटे-बड़े वाहन घंटों से फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शबरी पुल जांजगीर-चांपा जिले को जोड़ने वाला प्रमुख