गोरखपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामगढ़ताल योगमय बना, योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एडीजी जोन अशोक मुथा जैन, डीआईजी एस. चनप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत बड़ी संख्या मे