हरिद्वार: पथरी थाने पहुंचे हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो वाहन चोर गिरोहों का किया खुलासा
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बुधवार को पथरी थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो वाहन चोर गिरोहों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सफलता हासिल करते हुए पहली पुलिस टीम ने रहमान, सरफराज और इकरार नाम के तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की 16 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं जबकि अमीर, सरफराज और समीर नाम के आरोपियों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।